सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
अन्य जगहों की भांति बागेश्वर जिले में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। आज जिले में 18 नये केस सामने आए जबकि 12 कोरोना संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। जिले में अब तक 1522 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बीडी जोशी ने अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 321 सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 64021 कुल सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 1522 पॉजिटिव केस आये हैं और इनमें से 1428 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 76 संक्रमित मरीजो का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 17 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 18 केस आए हैं तथा 12 मरीज आज डिस्चार्ज किये गये।
BAGESHWER: बागेश्वर में भी बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित, आज 18 केस आए कोरोना पॉजिटिव
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

