हल्द्वानी। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गोस्वामी व उनकी टीम ने रामपुर रोड पर पुलिस के जवानों और जरूरतमंद लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। उनकी टीम ने लोगों कोरोना से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय सभी को मास्क पहनना आवश्यक है। इसके अलावा किसी भी चीज को छूने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोने की आदत भी सबको डालनी चाहिए।
ADVERTISEMENTS
उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना से डरना नहीं है लेकिन उससे बचाव के साधन तलाशने हैं। उन्होंने कहा कि सावधानी में ही कोरोना से बचाव संभव है। उनके साथ नंदन सिंह मेहरा, प्रेम यादव, अमित भट्ट, दीपक सिंह, सौरव मनराल, शहजाद व मेहताब आदि इस अभियान में शामिल हुए।