HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज : सात और मिले कोरोना पॉजिटिव, 120 हुआ आंकड़ा, अल्मोड़ा...

ब्रेकिंग न्यूज : सात और मिले कोरोना पॉजिटिव, 120 हुआ आंकड़ा, अल्मोड़ा में एक, नैनीताल में दो और यूएस नगर में चार नए मामले आए सामने

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव केसों का आंकड़ा अब अपनी रफ्तार पकड़ चुका है। आज अब तक 9 केसों की पुष्टि के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 120 हो गई है। जबकि 53 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेज दिया गया है। प्रदेश में कोरोना पीड़ितों का डबलिंग रेट 10 दिन हो गया है। आज मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में अल्मोड़ा में एक, नैनीताल में दो और यूएस नगर में चार मामले सामने आए है। जबकि दो पाजि​टिव मरीजों के बारे में क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस ने आज सुबह ही अपने पाठकों को जानकारी दे दी थी।

ताजा खबरें मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए अभी हमारा व्हाट्सएप्प ग्रुप ज्वाइन करें!
Click Now

स्वास्थ्य विभाग के ताजा हैल्थ बुलेटिन के अनूसार उधम सिंह नगर के जसपुर में 21 वर्षीय दो युवक, किच्छा में 35 वर्षीय एक व्यक्ति और जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में आइसोलेशन में रखा गया एक 29 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अल्मोड़ा जनपद के सिविल हास्पिटल रानीखेत से भेजा गया 19 वर्षीय नवयुवक का सैंपल भी पॉजिटिव पाया गया है। नैनीताल जिले में 29 वर्षीय महिला और 21 वर्षीय युवक का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments