HomeCrimeब्रेकिंग : पहले मारी टक्कर, फिर सहारा देने के बहाने लगा दी...

ब्रेकिंग : पहले मारी टक्कर, फिर सहारा देने के बहाने लगा दी 50 हजार की चपत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। शहर में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने रिटायर कर्मचारी को टक्कर मारकर उससे 50 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। रिटायर कर्मचारी कुछ समझ पाता तब तक वह फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कमैरों की मदद से बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज लगा चुके डॉक्टर दंपत्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, आइसोलेटेड, ओपीडी बंद

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जानकारी के अनुसार मल्ला गोरखपुर निवासी रिटायर कर्मचारी हेम चंद्र सनवाल आज (सोमवार) की दोपहर में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पहुंचे और बैंक से 50 हजार की नगदी लेकर ही पैदल घर को जा रहें थे। घात लगाए बैठे बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से रिटायर कर्मचारी हेम चंद्र सनवाल को टक्कर मारी तो वह नीचे गिर गए। बताया जा रहा कि बाइक सवार युवकों द्वारा उनको सहारा देने के बहाने से युवकों ने उनकी जेब में रखे 50 हजार की नगदी लेकर चंपत हो गए, और वह जब तक कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार युवक फरार हो चुके थे।

Big Breaking : जवाहर नवोदय में स्टॉफ के आधे दर्जन से अधिक लोगों को कोरोना, माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित, पढ़िये पूरी ख़बर…

उन्होंने घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और आस-पास में लगे दर्जनभर से अधिक सीसीटीवी कमैरे खंगाने शुरू कर दिये। इधर एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें है साथ ही आस-पास लगे दर्जनभर से अधिक सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाला जा रहा है, और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

दु:खद : पुलिस लाइन में तैनात सिपाही का आकस्मिक निधन, पुलिस कर्मियों ने जताया शोक

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments