HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : कोरोना पाजिटिव मरीजों की खबर ने बदल कर रख...

बागेश्वर न्यूज : कोरोना पाजिटिव मरीजों की खबर ने बदल कर रख दी बागेश्वर की फिजां, दोनों मरीज हल्द्वानी भेजे गए

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

बागेश्वर। अब तक कोरोना के खतरे से महफूज चल रहे बागेश्वर जिले में दो कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद रातों रात फिजां बदल गई है। कल तक सुबह से ही गुलजार हो जाने वाले बाजार आज बिल्कुल सुनसान दिखाई पड़े। बैंकों, चिकित्सालयों और एटीम के बाहर लगने वाली लाइनें आज गायब थीं। इस बीच कल पाजिटिव पाए गए दोनों मरीजों को कोविड स्पेशल हास्पिटल, हल्द्वानी एसटीएच के लिए रवाना कर दिया गया। इसमें से एक बागेश्वर नगर का और दूसरा गरुड़ क्षेत्र का निवासी है।

ADVERTISEMENTSAd

हम आपको बता दें कि कल तक बागेश्वर में कोरोना का कोई खौफ नहीं दिखाई पड़ रहा था। बतौर सावधानी लेाग मास्क पहन कर काम चला रहे थे। सोशल डिस्टेंसिंग का विचार यहां ज्यादा काम नहीं कर रहा था। लोग अपने रोजमर्रा के सारे काम निपटा रहे थे। बैंक एटीएमों में लम्बी लाइने, बाजार में चहल पहल, सरकारी ऑफिसों में भी लोग अपने कामों के लिए जा रहे थे और अस्पताल में भी भीड़ लगी हुई थी।

इसे लोगों की समझदारी कहें या कोरोना क खौफ कि आज पूरा शहर सूना हो गया। जिनका बहुत जरूरी काम था वे ही घरों से बाहर निकले। बाकी लोग घरों में ही रहे। सरकारी ऑफिस में ज्यादातर लोग अपनी जगह पर बैठे काम निपटाते हुए या फिर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते दिखे। विकास भवन में भी अनावश्यक रूप से आने में मनाही थी।

जो लोग आ भी रहे थे उन्हे अपनी एप्लीकेशन ड्राप बॉक्स में डालने के लिए कहा जा रहा था। जिसे सम्बंधित विभाग दूसरे दिन उनसे फोन से सम्पर्क कर उनकी समस्या का समाधान करेगा। पिछले दिनों की अपेक्षा आज रोड में गाड़ियां भी कम चल रही थी।

इस बीच कोरोना पाजिटिव आए दोनों लोगों को आज विशेष व्यवस्था के साथ कोविड स्पेशल हास्पिटल, हल्द्वानी एसटीएच के लिए रवाना कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments