HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : आज 15 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 11 नगर...

Almora Breaking : आज 15 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 11 नगर क्षेत्र से, रानीखेत S.B.I. में महिला कर्मचारी संक्रमित, बैंक एहतियातन बंद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/रानीखेत
अल्मोड़ा जनपद में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। जनपद में आज कुल 15 कोरोना पॉजिटिव केस आये हैं। जिनमें से 11 केस अल्मोड़ा लोकल के हैं। जिनमें तल्ला जोशीखोला, पोखरखाली, पुलिस लाइन व लोधिया से लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा द्वाराहाट, चौखुटिया, सोमेश्वर व रानीखेत में एक—एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 55 पार हो चुकी है। उधर रानीखेत एसबीआई में एक महिला कर्मचारी की रिपोर्ट कारोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया और आनन—फानन में आज शुक्रवार को 12 बजे के बाद बैंक बंद कर दिया गया। साथ ही इस आशय का बैंक के बाहर नोटिस भी चस्पा दिया गया।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : देहरादून में लगा नाइट कर्फ्यू, गैरसैंण कमिश्नरी स्थगित, 1 से 12 तक स्कूल बंद

वहीं बैंक के सभी स्टॉफ का स्थानीय राजकीय नागरिक चिकित्सल्य में कोविड टेस्ट करवाया गया। कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला को क्वारंटाइन कर दिया गया है। ज्ञात रहे कि कल शनिवार को द्वितीय शनिवार के चलते बैंक बंद रहेगा तथा परसों रविवार है। अतएव अब बैंक शाखा सोमवार को ही खुलेगी।

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : 748 नए मरीज, राज्य में पांच की मौत

जिला अस्पताल में अल्ट्रा साउंड कक्ष के पास लगी आग, मचा हड़कंप

Almora Breaking : आज 15 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 11 नगर क्षेत्र से, रानीखेत S.B.I. में महिला कर्मचारी संक्रमित, बैंक एहतियातन बंद

Big Breaking : राजधानी में अगले आदेश तक सभी स्कूल-कालेज बंद, लॉकडाउन के बन रहे हालात

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments