HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : जिला अस्पताल में पहले टीके की वैक्सीन का स्टॉक...

Almora Breaking : जिला अस्पताल में पहले टीके की वैक्सीन का स्टॉक हुआ खत्म, मायूस लौटे दर्जनों लोग, कोरोना का टीकाकरण प्रभावित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में आज कोरोना का टीका लगाने आये दर्जनों लोगों को अचानक पहले टीके की वैक्सीन खत्म हो जाने से भारी फजीहत झेलनी पड़ी। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई दूरस्त ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को वापस लौटने को विवश होना पड़ा। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण जनपद में 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना के टीके लग रहे हैं। नगर क्षेत्र में जिला व बेस अस्पताल में यह टीके लगाये जा रहे हैं। टीकाकरण के लिए तमाम लोगों की भारी भीड़ सुबह से ही अस्पतालों में लग रही है। इनमें 80 से भी अधिक आयु वर्ग के कई लोग जैसे—तैसे अस्पताल पहुंच रहे हैं। आज जिला अस्पताल में नित्य की तरह ही टीकाकरण का कार्य चल रहा था।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : देहरादून में लगा नाइट कर्फ्यू, गैरसैंण कमिश्नरी स्थगित, 1 से 12 तक स्कूल बंद

तभी अचानक कोरोना की प्रथम डोज की वैक्सीन अचानक खत्म हो गई। लाइन में लगे लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्हें मायूस होकर घर वापस लौटने को विवश होना पड़ा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने से यह समस्या पैदा हुई है।

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : 748 नए मरीज, राज्य में पांच की मौत

एक-दो रोज में वैक्सीन आने के बाद व्यवस्था पूर्ववत चलेगी। इधर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने जारी बयान में कहा कि कोरोना की पहली डोज की वैक्सीन खत्म होने से आम जनता को भारी दिक्कतें पेश आई। बहुत से लोग वापस लौटे, जिनमें कई बुजुर्ग व दूरस्त क्षेत्रों से आये ग्रामीण नागरिक भी थे। उन्होंने अनुरोध किया है कि जनपद के तमाम अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन का पर्याप्त मात्रा में अतिरिक्त स्टॉक रखा जाये, जिससे इस तरह के हालात दोबार पैदा न हों।

जिला अस्पताल में अल्ट्रा साउंड कक्ष के पास लगी आग, मचा हड़कंप

Almora Breaking : आज 15 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 11 नगर क्षेत्र से, रानीखेत S.B.I. में महिला कर्मचारी संक्रमित, बैंक एहतियातन बंद

Big Breaking : राजधानी में अगले आदेश तक सभी स्कूल-कालेज बंद, लॉकडाउन के बन रहे हालात

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments