HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : ट्रक चालक का फिरा दिमाग, वाहन खड़ा कर भागा,...

Almora News : ट्रक चालक का फिरा दिमाग, वाहन खड़ा कर भागा, एक घंटे तक लग गया जाम, वजह जान हैरान रह जायेंगे आप….

ADVERTISEMENTS

सीएनई सहयोगी, सोमेश्वर
आज यहां सोमेश्वर बाजार से आगे मुख्य मोटर मार्ग पर अजीब वाकया हो गया। एक ट्रक चालक अचानक वाहन बीच सड़क पर खड़ा कर भाग निकला। जिसके बाद लगभग एक घंटे तक मार्ग में लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों की खासी फजीहत हुई। बाद में ट्रक चालक को बुलवा वाहन हटाया गया और जाम खुल सका। सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि यह ट्रक चालक एक ऐसी दुर्घटना के भय से भागा, जो वास्तव में घटित ही नही हुई।

13 अप्रैल से लालकुआं से आनन्द विहार टर्मिनल के लिए चलेगी ट्रेन, जानें समय

दरअसल, आज सुबह करीब सात बजे हल्द्वानी से बागेश्वर की जा रहा ट्रक संख्या यूके 04सीबी/8178 अचानक मुख्य बाजार से दो हो मीटर आगे एक मोड़ पर अचानक रूक गया। इसके बाद ट्रक चालक तुरंत वाहन से कूदा और भाग निकला। किसी को कुछ समझ नही आया कि यह सब क्या हुआ ? तहकीकात में पता चला है कि इस ट्रक चालक ने सोचा कि उसने सड़क पर खड़ी कार पर टक्कर मार दी है, लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ नही हुआ था। चालक को पता नही कहां से भिड़ंत की आवाज़ सुनाई दी और वह बस डर कर भाग खड़ा हुआ।

अब बीच सड़क पर ट्रक खड़ा रहने से जाम लग गया। लगभग एक घंटा सड़क मार्ग के दोनों तरफ से आवाजाही कर रहे वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कार व ट्रक के वाहन चालकों को बुलवा दोनों वाहन वहां से हटवाये गये, जिसके बाद जाम खुला और लोगों ने राहत की सांस ली। आपको बता दें कि अकसर इस मोड़ पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिसका मुख्य कारण यह है कि कुछ चौपहिया वाहन अकसर यहां खड़े कर दिये जाते हैं। जिससे जहां जाम लगता है, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। अलबत्ता यह घटना आज क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

Almora News : ट्रक चालक का फिरा दिमाग, वाहन खड़ा कर भागा, एक घंटे तक लग गया जाम

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments