HomeUttarakhandAlmoraRanikhet News : स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव का समापन,...

Ranikhet News : स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव का समापन, नाटक प्रतियोगिता

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
स्व. जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव का समापन हो गया है। इस मौके पर महाविद्यालय के स्व वित्त पोषित बीएड विभाग द्वारा आयोजित नाटक प्रतियोगिता में छात्र—छात्राओं ने अपने शानदार अभिनय की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हेमा प्रसान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में डॉ. अंजना दुर्गापाल, डॉ. माया शुक्ला, डॉ. कल्पना साह, डॉ. महिराज मेहरा शामिल थे। अध्यक्षता बीएड विभाग की प्राध्यापिका डॉ. प्रीति सिंह ने की। संचालन में बीएड विभाग के प्राध्यापक संतोष कुमार, रेखा ​उनियाल व मोहन चंद्र आर्य ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. बरखा रौतेला, कमला बिष्ट व बीएड विभाग के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments