HomeUttarakhandHaridwarBig News : विधायक चैंपियन के पिता सहित पांच पर मुकदमा दर्ज,...

Big News : विधायक चैंपियन के पिता सहित पांच पर मुकदमा दर्ज, जानिये क्या था पूरा मामला…

ADVERTISEMENTS

सीएनई सहयोगी हरिद्वार
खानपुर के विधायक कुंवर प्रताप सिंह चैंपियन के एक बार फिर चर्चा में छा रहे हैं। दरअसल इस बार उनके पिता सहित पांच समर्थकों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। हालांकि विधायक पक्ष ने भी संबंधित विवाद को लेकर पूर्व में ही कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया हुआ है।
ज्ञातव्य हो कि यहां लंढौरा में दुकानों को लेकर चल रहे विवाद में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिता सहित उनके पांच समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में विधायक पक्ष की ओर से पहले ही सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मोहल्ला किला लंढौरा निवासी संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब 30 साल से वह लंढौरा स्थित जूनियर हाईस्कूल की चार दुकानों में से एक दुकान पर बर्तनों की दुकान चलाता है। आरोप है कि जिसका किराया दबंगता के कारण कुंवर नरेंद्र सिंह वसूलते हैं। नगर पंचायत के अभिलेखों में यह दुकानें जूनियर हाईस्कूल की हैं और उसकी किराएदारी तथा कारोबार भी नगर पंचायत में दर्ज है। आरोप है कि 31 मार्च को दिन में लगभग 12 बजे कुंवर नरेंद्र सिंह, इस्लाम आदि दर्जन भर अज्ञात लोगों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचे। उसे धमकी दी गई की अगले दिन तक दुकान खाली चाहिए नहीं तो वह सामान बाहर निकालकर स्वयं अपने ताले डाल देंगे। यह बात उसके बेटे दिव्य अग्रवाल ने फोन करके उसे बताई। आरोप है कि एक अप्रैल की दोपहर करीब ढाई बजे कुंवर नरेंद्र सिंह, सुनील वालिया तथा विवेक शर्मा सभी निवासी लंढौरा उनकी दुकान पर पहुंचे तथा बंद दुकान के ताले तोड़कर अपने ताले लगाकर चले गये। इंस्पेक्टर मंगलौर यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि कुंवर नरेंद्र सिंह, सुनील वालिया, विवेक शर्मा उर्फ आशु, इस्लाम और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कुंवर नरेंद्र सिंह विधायक चैंपियन के पिता हैं। इससे पहले इस विवाद में विधायक पक्ष की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। विधायक परिवार का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनकी दुकानों के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments