HomeHimachalनालागढ़ : संढोली में सीवरेज लाइन के बंद होने से गांव में...

नालागढ़ : संढोली में सीवरेज लाइन के बंद होने से गांव में फैली गंदगी, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया एसडीएम को ज्ञापन

नालागढ़। बद्दी के तहत ग्राम पंचायत संढोली में सीवरेज लाइन के बंद होने एवं गांव में फैली गंदगी को लेकर इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित की अगुवाई में एक टीम एसडीएम नालागढ़ से मिली। एसडीएम को बबलू पंडित की अगुवाई में एक ज्ञापन भी दिया गया ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम से ग्राम पंचायत संढोली में फैली गंदगी एवं सीवरेज लाइन के ब्लॉक होने को लेकर जल्द ही समस्या के समाधान को लेकर मांग उठाई गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने कहा कि पूर्व विधायक की पंचायत संढोली में इन दिनों सीवरेज लाइन बंद हो चुकी है और गांव में गंदगी का माहौल फैला हुआ है जिसके कारण ग्रामीणों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा उनसे रखी यह समस्या रखी गई जिसके चलते उन्होंने एसडीएम को एक ज्ञापन देकर गांव में फैली गंदगी एवं साफ-सफाई को लेकर ज्ञापन दिया है और जल्द ही गांव में फैली अव्यवस्थाओं को सुचारू करवाने की मांग उठाई गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments