HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : अजय भट्ट के संसद में करुण क्रन्दन को यूकेडी...

हल्द्वानी न्यूज : अजय भट्ट के संसद में करुण क्रन्दन को यूकेडी ने बताया ढकोसला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने नैनीताल – उधम सिंह नगर सीट के सांसद अजय भट्ट के लोकसभा में करूण क्रन्दन पर चुटकी लेते हुए उनके द्वारा लोकसभा में कई गम्भीर मुद्दे उठाने को मात्र ढकोसला करार दिया है। जोशी ने कहा है की क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ऐसे हथकंडो की भलीभांति समझती है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और हमारे सांसद भी भाजपा के ही हैं । ऐसे में यदि समस्याओं के समाधान के प्रति सांसद की गंभीरता और नेक नीयत होती तो वह, संबंधित मंत्री से बात और अनुरोध करके सीधे कार्य का प्रतिपादन करवा सकते थे । परंतु वह ऐसा नहीं कर रहे हैं क्योंकि उन्हें तो खाली दिखावा करना और चर्चा में रहना है। यदि अपनी भाजपा सरकार में उनकी बात नहीं सुनी जा रही है और वह लोकसभा में प्रश्न उठाकर अपनी ही सरकार को संसद में कटघरे में खड़ा कर रहे हैं, तो अलग बात है। यह उनका विशेषाधिकार भी है। ऐसी परिस्थिति में जनता का चिंतित होना स्वाभाविक है कि उनके अपने जनप्रतिनिधि की बात अपनी ही पार्टी अपनी सरकार में नहीं सुनी जा रही है। अगर सांसद किसी अन्य दल का होता तो वह संसद में अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर जनहित की मांग उठाता। यह सामान्य सी प्रक्रिया होती। परन्तु सत्तारूढ़ दल के सांसद का इस तरह का व्यवहार समझ से परे है। सांसद को यह स्पष्ट करना चाहिए इस तरह सत्तारूढ़ दल के सांसद होकर वह क्या संसद का समय तो बर्बाद नहीं कर रहे हैं ?

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments