HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : भगत ने किया छडायल चौराहे से आरटीओ रोड सम्पर्क मार्ग...

हल्द्वानी : भगत ने किया छडायल चौराहे से आरटीओ रोड सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण

हल्द्वानी। रंगों के त्यौहार होली के बीच सूबे के शहरी विकास, संसदीय कार्य एवं खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने कालाढूंगी विधानसभा के अन्तर्गत प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में छडायल चौराहे से बसुन्धरा वैंकेट हाल होते हुए आरटीओ रोड सम्पर्क मार्ग लागत लगभग 52 लाख से निर्मित सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह में महापौर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, ग्राम प्रधान भुपाल सिंह बोरा तथा पार्षद पंकज चुफाल भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए मंत्री भगत ने कहा कि विकास हमारी प्राथमिकता है। आधारभूत सुविधायें पहुंचाने के लिए सरकार तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्पर्क मार्ग की काफी समय से मांग थी जो पूरी हुई है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को होली की शुभकामनाये भी दी।

कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री तरूण बंसल, भाजपा प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिह बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष नवीन भटट, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, जिला मंत्री प्रताप बोरा, कुमाऊ सह मीडिया प्रभारी रवि कुरिया, प्रकाश पटवाल, गणेश साह, घनश्याम शर्मा, कमल पाण्डे, धीरज पाण्डे, भवान सिह बिष्ट, गोपाल मेहरा, कुन्दन भाकुनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments