कोरोना अपडेट : देश में एक दिन में 62 हजार से अधिक नए मामले

0

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों में फिर से तेजी से फैल रहे है। पिछले 24 घंटे के दौरान 62 हजार से अधिक नए मामले सामने आये हैं और इस वायरस के संक्रमण से 291 लोगों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 62,258 नए मामले दर्ज किये गये जो इस वर्ष में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पहले शुक्रवार को 58,886 नए मामले दर्ज किये गये। गुरुवार को 53,476, बुधवार को 47,262 , मंगलवार को यह संख्या 40,715, सोमवार को 46,951, रविवार को 43,846, शनिवार 40,953 और गत शुक्रवार को 39,726 दर्ज की गई थी।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

इस अवधि में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 291 तक पहुंच गयी जो गत दिवस 257 थी। इस महामारी के संक्रमण से 30,386 लोग ठीक हुए हैं। इस बीच देश में अब तक 5,81,09,773 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 62,258 नए मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 19 लाख 08 हजार 910 हो गयी है।

इस दाैरान 30,386 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,12,95,023 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 4,52,647 हो गये हैं। इसी अवधि में 291 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,61,240 हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 94.85 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 3.80 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर अभी 1.35 फीसदी है।

महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 19,771 की रफ्तार से बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर 2,83,772 हो गयी है। राज्य में 17,019 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 23,00,036 पहुंच गयी है जबकि 112 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 53,907 हो गया है।

ADVERTISEMENTS