हल्द्वानी न्यूज : यूकेडी नेता जोशी बोले- खुद ही गलती करके माफी मांगी और खुद ही माफ भी कर दिया कौशिक ने

0

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद जोशी ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश सह प्रभारी द्वारा सरकारी विमान के दुरुपयोग पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हेलीकॉप्टर का सारा खर्च पार्टी वहन करेगी, उनका यह कहना काफी नहीं है। यदि कोई भी धन का गबन करता है तो उसके लिए सजा सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने प्रश्न किया यदि गबन करने वाला धन वापस कर दे तो क्या उसका अपराध क्षम्य हो जाता है। यहां तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वयं ही माफी मांग रहे हैं और स्वयं को ही माफ कर रहे हैं। यह अजब गजब अंधेर नगरी चौपट राजा भाजपा के शासन में ही सम्भव है। इस घटना पर दोषियों से खर्चा वसूल करने के अलावा भारी जुर्माना भी वसूल किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड क्रांति दल ने ही सरकारी हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग पर रोष व्यक्त करते हुए दोषियों से खर्चे के अलावा जुर्माना वसूल करने की मांग की थी। जोशी ने नेता प्रतिपक्ष को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष से यह उम्मीद थी कि वह इस प्रकरण पर मुखर होगीं। परंतु नेता प्रतिपक्ष का इस मुद्दे पर मौन साधना अत्यंत चिंता का विषय है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें