HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक को भाजपा नेता...

किच्छा न्यूज़ : सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक को भाजपा नेता ने दिलाई व्हील चेयर

ADVERTISEMENTSAd

किच्छा। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की मदद को हाथ बढ़ाते हुए व्हील चेयर उपलब्ध कराई और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 13 निवासी 23 वर्षीय सागर कुछ दिन पूर्व बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर चोट के कारण सागर अपने बल पर चलने में असमर्थ हो गया था।

वाल्मीकि सभा के युवा पदाधिकारी नितिन मेसी की सूचना पर भाजपा नेता अजय तिवारी समर्थकों के साथ घायल सागर के निवास पर पहुंचे और सागर के लिए निशुल्क व्हील चेयर भेंट करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

भाजपा नेता तिवारी ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता, इसलिए प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को पात्र निर्धन व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना चाहिए। व्हील चेयर मिलने के बाद घायल सागर तथा उनके परिजनों ने भाजपा नेता अजय तिवारी का आभार जताया। इस मौके पर युवा नेता विवेक दीप सिंह, संदीप तिवारी, नितिन मेसी, शुभम तिवारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments