HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज : आम आदमी पार्टी ने निकाला भाजपा सरकार के खिलाफ जुलूस

सितारगंज : आम आदमी पार्टी ने निकाला भाजपा सरकार के खिलाफ जुलूस

नारायण सिंह रावत
सितारगंज/नानकमत्ता। गुरुवार को आम आदमी पार्टी नानकमत्ता विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने नगर में एक जुलूस निकालकर भाजपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर आक्रोश प्रकट किया। आप कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे सिर पर पार्टी की टोपी व भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर नगर के मुख्य मार्गो में घूमे। आप कार्यकर्ता भाजपा जवाब दो काम का हिसाब दो, 4 साल उत्तराखंड बेहाल माफी मांगे भाजपा सरकार, आम आदमी ज़िंदाबाद, नानकमत्ता वाले ज़िंदाबाद, बदल रही है दिल्ली सारी अब है नानकमत्ता की बारी आदि नारे लगा रहे थे। गुरुवार] सुबह पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रियेत बैंकेट हाल से प्रारम्भ कर नानकमत्ता मुख्य चौराहे, खटीमा रोड व गुरुद्वारा रोड होते हुए एक जुलूस निकाला। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य विशन दत्त जोशी ने कहा कि इन 4 सालों में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। प्रदेश की जनता बदहाल स्वास्थ सेवाओं, बदहाल सरकारी स्कूलों से परेशान है, प्रदेश का युवा बेरोज़गार है, प्रदेश की जनता महंगी बिजली व महंगे पानी से परेशान है। महिला मोर्चे की प्रमिला देवी ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं को सरकारी बस फ्री है, इस बार प्रदेश की महिलाएं एक जुट होकर आम आदमी पार्टी को जिताएंगी। इस अवसर पर महिला मोर्चे की संजीत कौर, सुशीला राणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता हैप्पी सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य गुरप्रीत सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी सिकन्दर सिंह, सर्किल इंचार्ज चरण पाल सिंह, सफिरूद्दीन मास्टर मामू, अबरार अहमद, लड्डन सिंह, रहीश सिद्दीकी, सलीम अहमद, राजू कुरैसी, सुशील सक्सेना, कुलवंत सिंह, गुरसेवक सिंह औलख, बलवंत सिंह, बलकार सिंह, ननद लाल, हरिशरण राव, मिथुन मण्डल, राम पाल सक्सेना आदि थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments