सुयालबाड़ी। कोविड 19 संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी एक बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। यहां कार्यरत चिकित्साधिकारी डॉ. कमल किशोर व फार्मासिस्ट चंद्रकांत तिवारी निरंतर बाहरी राज्यों से आये संदिग्धों की स्क्रीनिंग व अन्य जांच कर रहे हैं। गत दिवस उन्होंने ग्राम सिरसा में 52 व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान चिकित्साधिकारी ने ग्रामीणों को कोरोना महामारी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में विशेष सावधानी बरते जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर बाहर से आता है तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने सभी से मास्क अनिवार्य रूप से लगाने को भी कहा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।