HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने दिया बैंक हड़ताल को...

हल्द्वानी न्यूज : पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने दिया बैंक हड़ताल को समर्थन, जोरदार नारेबाजी

हल्द्वानी। हल्द्वानी में दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मचारियों और पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन काठगोदाम शाखा के उच्च पदाधिकारी व शाखा मंत्री सहित यूनियन द्वारा बड़ी भूमिका के साथ जोरदार प्रदर्शन किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन काठगोदाम शाखा मंत्री अभिषेक सिन्हा, महेंद्र चौधरी कार्यकारिणी अध्यक्ष ,कमलेश कुमार कोषाध्यक्ष ,राजीव सक्सेना उपाध्यक्ष, राघवेंद्र कुमार सदस्य एकत्रित होकर हल्द्वानी के स्टेट बैंक के बाहर पहुंचे और नारबाजी की। उन्होंने कहा कि वह UFBU का पूर्ण समर्थन करती है, उन्होंने बैंकों के निजीकरण का जमकर विरोध किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार से कड़े नियम बनाने की मांग करते हुए बैंक डिफाल्टर के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि देश की बैंक यूनियन की 9 बड़ी यूनियन दो दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल पर हैं। जिसमें प्रमुख रूप से बैंकों के निजीकरण का विरोध हो रहा है, हल्द्वानी में भी बैंक कर्मचारी नेताओं ने केंद्र सरकार से तत्काल बैंकों के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग करते हुए एनपीए वसूली और बैंक डिफाल्टर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments