लालकुआं। सेचुंरी पेपर मिल से निकलने वाले जहरीले जलवायु, ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्यवाही को लेकर लालकुआं के बिन्दुखत्ता निवासी कुछ समाजसेवियों ने सेचुंरी पेपर मिल से निकलने वाले प्रदूषण के खिलाफ आज तहसील कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ADVERTISEMENTS
उन्होंने कहा अगर सेचुंरी पेपर मिल से निकलने वाले जहरीले प्रदूषण के खिलाफ जल्द से जल्द कारवाई नहीं गई तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करेगें।