HomeBreaking Newsब्रेकिंग नैनीताल: पड़ोसी के साथ नैनीताल घूमने गई महिला के साथ गाड़ी...

ब्रेकिंग नैनीताल: पड़ोसी के साथ नैनीताल घूमने गई महिला के साथ गाड़ी में ही बलात्कार, रात भर गाड़ी में ही बंद रही महिला

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में तल्लीताल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उसे नैनीताल घुमाने को लेगया और वापसी में गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म तो किया ही उसे रात भर गाड़ी में ही लॉक कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

महिला का कहना है कि वह शिवरात्री के दिन वह अपने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के साथ नैनीताल घूमने के लिए गई थी। जब वे वापस आ रहे थे तो पड़ोसी ने उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोलियां डाल दी और गाड़ी में ही उसके साथ बलात्कार किया।

वह बेहोश महिला को रात्रि में गाड़ी में बंद कर गया। रात भर वह गाड़ी में ही बंद रही। सुबह लोगों को पता चला तो उसे गाड़ी से बाहर निकाला। महिला का आरोप है कि अब आरोपी उसे यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। थाना तल्लीताल में आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 342 व 506 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments