HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : नए सीएम से कलाकारोें को फिल्म विकास परिषद का...

हल्द्वानी न्यूज : नए सीएम से कलाकारोें को फिल्म विकास परिषद का गठन करने की उम्मीद-विक्की योगी

हल्द्वानी। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य एवं फिल्म निर्माता निर्देशक विक्की योगी ने कहा कि नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं। जल्द ही उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद का गठन करेंगे। उन्होंने आशा जताई है कि वे फिल्म सिटी का निर्माण भी करेंगे क्योंकि 4 सालों से उत्तराखंड का कलाकार हर दिन यही सोच रहा है, कि परिषद का गठन होगा, फिल्म सिटी बनेगी हम सब मिलकर काम करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यदि ऐसा हुआ है तो सिर्फ और सिर्फ बॉलीवुड के सुपर स्टारों के लिए उत्तराखंड के द्वार जरूर खुले थे। जिसमें स्थानीय कलाकार निर्माता-निर्देशक कहीं भी खड़ा नहीं पाया गया। उत्तराखंड संस्कृति विभाग के अधिकारियों की आपसी मतभेद के चक्कर में 2019 के सांस्कृतिक मेलों का भुगतान भी नहीं हो पाया है,बहुत निंदनीय है। विक्की योगी ने कहा कि कोरोना कॉल के दौरान जिन कलाकारों का रोजगार छिन चुका था आज भी वह सरकार से आशा लगाए बैठे हैं। कलाकार आर्थिक सहायता मिलेगी। क हा जा रहा था कि कलाकार को प्रतिमाह 5 हजार रुपये की आथ्रिक सहायता मिलेगी। लेकिन कलाकारों को हमेशा निराशा ही मिली है। उन्होंने नए सीएम तीरथ सिंह रावत से आशा जताई है कि बहुत जल्द कलाकारों के हित में मजबूत निर्णय लेंगे और फिर से कलाकारों के अच्छे दिन आएंगे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments