HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : प्राधिकरण खत्म करने पर विधायक शुक्ला ने जताया सरकार का...

किच्छा : प्राधिकरण खत्म करने पर विधायक शुक्ला ने जताया सरकार का आभार

ADVERTISEMENTS

किच्छा। नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने कैबिनेट की बैठक में पूरे प्रदेश में प्राधिकरण खत्म करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय पर किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार प्रकट किया है। विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि उन्होंने सीएम तीरथ सिंह रावत से पूरे प्रदेश में प्राधिकरण खत्म करने का निवेदन किया। उनके निवेदन पर इसकी गंभीरता का समझते हुए अपनी पहली ही बैठक में उन्होंने इस पर निर्णय लिया और पूरे प्रदेश से प्राधिकरण को खत्म कर दिया।

किच्छा न्यूज़ : भाजपा सरकार के 4 साल बेमिसाल, शुक्ला ने लिया अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

विधायक शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार अपने द्वारा किए हर वादे को पूरा कर रही है। सरकार जनहित में निर्णय लेकर कार्य कर रही है। आम जनता भी सरकार की कार्यशैली से खुश है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पूरे प्रदेश से प्राधिकरण खत्म करने से आम जनता को इसका बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से आम जनता में खुशी की लहर है। उन्होंने उनकी बात मानने के लिए सीएम तीरथ सिंह रावत व कैबिनेट का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments