HomeUttarakhandNainitalप्रतिक्रिया यूकेडी : पुराना माल नई बोतल में पेश कर दिया तीरथ...

प्रतिक्रिया यूकेडी : पुराना माल नई बोतल में पेश कर दिया तीरथ ने — भुवन जोशी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने तीरथ सरकार के मंत्रिमंडल गठन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुराना माल नई पैकिंग में देकर उत्तराखंड की जनता को धोखा देने की कोशिश है। उत्तराखंड की जनता इसका जवाब 2022 में सूद के साथ अवश्य देगी। यह देखना बड़ा मजेदार रहा कि जो कुछ दिन पहले तक 13 का पहाड़ा नहीं सुना पा रहे थे। आज संस्कृत बोल रहे थे। यह विचित्र ही है कि जो संस्कृत में पीएचडी हैं। वह संस्कृत का सम्मान नहीं कर पाये। इसी प्रकार मुख्यमंत्री के काबिल व्यक्ति को मात्र राज्यमंत्री बना कर पुनः सम्मानित किया जा सका और जो उप मुख्यमंत्री की दौड़ में थे उनको अपने पुराने पद पर ही संतोष करना पड़ा। सारा निचोड़ यही है कि पुराना माल नई पैकिंग में बीजेपी जनता को परोस रही है जो कि जनता के साथ सरासर धोखा है और जनता इसका जवाब 2022 में इनको पूरी तरह देगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments