HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : प्रदेश में भाजपा ने सिर्फ चेहरा बदला, सोच नही...

Almora News : प्रदेश में भाजपा ने सिर्फ चेहरा बदला, सोच नही ! चार साल बर्बाद करने के लिए राज्य की जनता से माफी मांगे भाजपा : गुप्ता

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री मनोज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में सीएम का चेहरा बदलने से कुछ हासिल नहीं होने वाला नही है। हकीकत तो यह है कि सीएम पद पर चेहरा नया जरूर है, लेकिन सोच वही है। उन्होंने यहां आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तराखंड की जनता के चार साल बर्बाद करने के लिए भाजपा को उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
आप नेता गुप्ता ने कहा कि भाजपा आलाकमान अपनी नाकामी छुपाने के लिए सीएम का चेहरा बदल रहा है, लेकिन चेहरा बदलने से इस सरकार की कमियां और नाकामी को जनता से नहीं छुपाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन बीते 4 सालों में प्रदेश, विकास की गति से कोसों पीछे चला गया है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते हुए 4 साल तक सोते रहे। उन्होंने कभी भी प्रदेश के विकास पर ध्यान नहीं दिया। जिससे खुद उनकी पार्टी के विधायक और मंत्री नाराज थे और आखिरकार उन्हें अपनी कुर्सी से हाथ धोना ही पडा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार कहती आ रही थी ये जीरो वर्क सीएम है। जिस पर बीजेपी आलाकमान ने उनको हटा कर आप की जीरो वर्क सीएम वाली बात पर मुहर लगा दी है। आप नेता ने कहा कि सत्ता परिवर्तन करने से राज्य का भला नहीं होने वाला है अगर वाकई में राज्य का भला करना है तो इस प्रदेश में सत्ता परिवर्तन से ज्यादा व्यवस्था परिवर्तन की जरुरत थी जिसको करने में भाजपा नाकाम रही।
उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी ने प्रदेश को जबरन दो उपचुनावों की दहलीज पर खडा कर दिया है। एक सांसद को मुख्यमंत्री बनाए जाने से जहां सांसद की सीट पर उपचुनाव होगा, वहीं मुख्यमंत्री की खाली कुर्सी के लिए भी उपचुनाव का आर्थिक बोझ प्रदेश सरकार पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, क्या 57 विधायकों की पार्टी में क्या ऐसा कोई भी काबिल विधायक नहीं था जिसे मुख्यमंत्री बनाया जा सकता था। यानि बीजेपी का कोई भी विधायक जनता की उम्मीदों के काबिल ही नहीं है। प्रेस वार्ता में आशीष जोशी, संजय पाण्डे, नवीन चन्द्र “बबलू”, भुवन चन्द्र जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments