बागेश्वर न्यूज : आजीविका मिशन ने महिला दिवस पर किया कार्यक्रम, अधिकारियों ने बताईं महिलाओं के लिए योजनाएं

0

बागेश्वर। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आजीविका मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग से सुरेन्द्र कुमार जिला कार्यक्रम समन्वयक पीएमएमवीवाई द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजना , महिला शक्ति केन्द्र , नन्दा गौरा योजना आदि की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बढ़ चढ़ कर भागीदारी करनी जरूरी है। यदि सभी को अपने अधिकार और कर्तव्य की जानकारी होगी तभी महिला सशक्त हो सकती हैं। महिलाओं का समाज में सशक्त बनाने हेतु सरकार द्वारा समय समय पर अनेक योजनायें संचालित की जातीं रहती हैं।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

कानून भी बनाये जाते रहे हैं, जानकारी के अभाव में इनका लाभ नहीं उठा पाती हैं, महिला को सशक्त होने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है तथा महिलाओं को डिजिटल तकनीकि जैसे मोबाइल का प्रयोग करना तथा मोबाइल में मैसेज पढ़ना आदि जानकारी होना भी जरूरी है, कार्यक्रम में वन स्टॉप प्रबन्धक षष्टी काण्डपाल द्वारा वन स्टॉप का लाभ सभी को लेने कहा तथा एडवोकेट अंजू पाण्डे द्वारा महिलाओं के अधिकारों, घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बाल विकास विभाग द्वारा विभागीय स्टॉल के माध्यम से प्रचार प्रसार किया, जिसमें प्रभारी सीडीपीओ गरुड़ भागीरथी परिहार तथा सुपरवाइजर रेवती खेतवाल साहित 250 से अधिक महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ADVERTISEMENTS