HomeDelhiविजय हजारे ट्राफी : जीतते-जीतते आखिरी ओवरों में दिल्ली से हार गया...

विजय हजारे ट्राफी : जीतते-जीतते आखिरी ओवरों में दिल्ली से हार गया उत्तरारखंड

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। नई दिल्ली के ​अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्राफी के एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने उत्तराखंड को हरा दिया। उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को जीत के लिए 288 रन बनाने का लक्ष्य दिया था। जिसे दिल्ली की टीम ने 9 बॉल शेष रहते हुए 6 विकेट के नुकसान पर ही छू लिया। दिल्ली की जीत के हीरो बने विकेट कीपर अनुज रावत नाबाद 95 और प्रदीप सांगवान नाबाद 58 । इसके अलावा नीतीश राणा ने 88 गेंदों पर 81 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से एसएम फल्लाह ने दो विकेट लिए। मयंक मिश्रा, डी नेगी और मधवाल को एक एक विकेट मिले। दिल्ली के प्रदीप सांगवान मैन आफ मैच चुने गए।

इससे पहले उत्तराखंड के ओपनर कमल नेगी ने 83 गेंदों पर शानदार 77 रनों की पारी खेली। कप्तान कुनाल चंदेला ने 62 रन कीपारी खेली। उत्तराखंड की टीम ने आठ विकेट पर पचास ओवरों में 287 रन बनाए। इसके बाद खेलने के लिए मैदान में उतरी दिल्ली की टीम ने नीतीश राणा के 81 रनों की बदौलत टीम को मैच में बनाए रखा। लेकिन उसकी हालत एक बार को खराब हो गई थी, लेकिन अनुज रावत और प्रदीप सांगवान के मैदान में डटे रहने की वजह से उत्तराखंड के हाथों से मैच फिसलता चला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments