HomeUncategorizedबागेश्वर न्यूज : महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया पुतला...

बागेश्वर न्यूज : महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया पुतला दहन, लगाए नारे

बागेश्वर। यूथ कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांडा डाक बंगले पर राज्य सरकार का पुतला फूंका। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरफ विफल हो गई है। उन्होंने कहा लोग हताश और निराश हैं। यूथ कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांडा डाक बंगले पर एकत्र हुए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और राज्य सरकार का पुतला आग के हवाले किया। वहीं जिला पंचायत सदयस्य गोपा धपोला ने कहा कि महंगाई चरम पर है। ईधन से लेकर प्रत्येक वस्तु के दाम बढ़ गए हैं। गरीब और बेरोजगार लोगों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। रसोई गैस का सिलेंडर हर रोज बढ़ रहा है। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान में छू रहे हैं। किसान आंदोलित हैं। आटा, चावल, बिजली, पानी सब कुछ महंगा हो गया है। डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। जनता में सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ते जा रहा है।इस मौके पर वीरेंद्र नगरकोटी,अंकुर उपाध्याय,कमल रावत,आलम मेहरा,नवीन रौतेला,महीप किशोर ,प्रकश भट्ट,पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments