HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : वन क्षेत्र में आग लगाते पकड़ा गया, वन अधिनियम...

Almora Breaking : वन क्षेत्र में आग लगाते पकड़ा गया, वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज, डीएफओ ने दिए आगे भी कठोर कार्रवाई के संकेत


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
वन ​विभाग के दरोगा द्वारा गश्त के दौरान एक व्यक्ति को जंगल में आग लगाते रंगे हाथ पकड़ा है। जिस पर ​भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि वन्य क्षेत्र की संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जायेगी।
प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा वन प्रभाग महातिम यादव ने बताया कि आज शुक्रवार को वन प्रभाग, अल्मोड़ा के सोमेश्वर वन क्षेत्र अन्तर्गत वन दरोगा देवेंद्र सिंह कैड़ा गश्त पर थे। इस दौरान आरक्षित वन पश्चिमी गगास बीट कम्पार्ट नंबर 16 में एक व्यक्ति आग लगाते हुए पकड़ा गया। जिसे रेंज कार्यालय, सोमेश्वर लाकर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि वन दरोगा द्वारा उक्त व्यक्ति को आग लगाते हुए मौके पर नहीं पकड़ा जाता तो ऐसी स्थिति में उक्त व्यक्ति द्वारा लगायी गयी आग से वनों एवं वन्य जीवों को काफी क्षति होने से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आम जन को सूचित किया कि इस प्रकार के कृत्य न किये जायें अन्यथा संबंधित पर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि वनों को आग से बचायें तथा वाहनों में चलने के दौरान जली हुई बीड़ी-सिगरेट वनों में न फेंके। वनाग्नि घटनाओं के तत्काल नियंत्रण के लिए आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments