HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: महंगाई, बेरोजगारी व निजीकरण के खिलाफ अल्मोड़ा में गूंजी उक्रांद...

ALMORA NEWS: महंगाई, बेरोजगारी व निजीकरण के खिलाफ अल्मोड़ा में गूंजी उक्रांद की आवाज, धरना, नारेबाजी व सभा से सरकार को कोसा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां उत्तराखण्ड क्रांति दल की अल्मोड़ा जिला ईकाई ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व सरकारी संस्थानों के निजीकरण के विरोध में गांधी पार्क पर धरना दिया और नारेबाजी व सभा कर सरकार को जमकर खरी—खरी सुनाई।
उक्रांद की केन्द्रीय कमेटी के आह्वान पर उक्रांद पदाधिकारी व कार्यकर्ता यहां गांधी पार्क पर जुटे और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही सभा कर वक्ताओं ने कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई दिन दूनी रात चौगुनी हो रही है। पिछले तीन माह में गैस सिलेण्डर के दामों में 225 रुपये की वृद्धि हो चुकी है और गैस सब्सिडी आना बन्द हो चुकी है। ऐसा ही हाल डीजल—पेट्रोल के दामों का है, जिससे आम आदमी के घर का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। इसके अलावा सरकार ने बेरोजगारों के लिए रोजगार के द्वार बंद कर दिए हैं। सीमित संख्या में सरकार आउटसोर्स से नियुक्तियां करके बेरोजगारो का शोषण कर रही है और इसे रोजगार देना प्रचारित कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि देश की जनता की खून पसीने की कमाई को पूंजीपतियों को लुटाने का काम सरकार कर रही है।
वक्ताओं ने बढ़े दामों को निरस्त कर महंगाई पर नियंत्रण करने और रिक्त पदों को भरकर बेरोजगारों को रोजगार देने की पुरजोर मांग की। साथ ही सरकारी उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। वहीं राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन 15 हजार रुपये मासिक करने तथा क्षैतिज आरक्षण बहाल करने की मांग भी की है। धरने में जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, ब्रहमानंद डालाकोटी, महेश परिहार, दिनेश जोशी, गोपाल मेहता, गिरीश नाथ गोस्वामी, हरीश जोशी, भानुप्रकाश जोशी, दौलत सिंह बगडवाल, गोपाल सिंह बनौला, कमलेश जोशी, कुन्दन सिंह, पूरन सिंह, त्रिलोक सिंह, अर्जुन सिंह नैनवाल, बसन्त लाल, केशर सिंह, तारी राम, रजत बगडवाल, प्रेमबल्लब कांडपाल, बिशन सिंह, सूरज सिंह आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments