नालागढ़। सीआईआई हिमाचल प्रदेश राज्य परिषद के अध्यक्ष पद की कमान शैलेश अग्रवाल और सुबोध गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। शैलेश अग्रवाल और सुबोध गुप्ता को वर्ष 2021-22 के लिए क्रमश: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। शैलेश अग्रवाल नालागढ़ में स्थित जे.बी. कंडक्टर्स एंड केबल्स के प्रबंध निदेशक हैं और उन्होंने थापर इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पटियाला से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। वह कई वर्षों सीआईआई से जुड़े हुए हैं। सुबोध गुप्ता माइक्रोटेक इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड़ ग्रुप के चेयरमैन हैं। माइक्रोटेक पावर सॉल्यूशंस और हेल्थकेयर में विश्वभर में विख्यात है। सुबोध गुप्ता ने बीटस पिलानी से मैकेनिकल में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की हैं। सुबोध गुप्ता सीआईआई हिमाचल प्रदेश के सक्रिय सदस्य हैं और सीआईआई एमएसएमई पैनल के संयोजक के रूप में भी कार्य कर चुके है।
नालागढ़ : सीआईआई के शैलेश अग्रवाल अध्यक्ष और सुबोध गुप्ता बने उपाध्यक्ष
By CNE DESK
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

