बागेश्वर न्यूज : लाठियां बरसाने वाली भाजपा कहीं भी बना ले राजधानी, जनता से दूर ही रहेगी : दिनेश मोहनिया

0

बागेश्वर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा है कि जनता के लिए बनाई गई राजधानी में जनता के ही जाने पर रोक और जबरदस्ती जाने पर लाठीचार्ज की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास जनता आए इससे पहले ऐसी परंपरा बने की सरकार ही जनता के पास जाए। उन्होंने यहा मीडिया से बात करते हुए कहा कि कहा कि प्रदेश की राजधानी कहीं भी बने जनता को इससे मतलब नहीं होना चाहिए, जनता को तो सुविधाएं उसके घर द्वार पर मिलनी चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से जनता की बात करने वाली भाजपा की सरकार में ऐसा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन को भी उततराखंड की जनता ने देखा है और अब जनता यह कहने लगी है कि दोनों पार्टियों के शासन करने की शैली में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चाहती है कि जनता को विकास का दावा करने वाली राजन।तिक पार्टी यह भी बताए कि वह विकास किस तरह से करेगी। यदि साल में दो करोड़ नौकरियां देने की बात थी तो यह भी बताया जाना चाहिए था कि नौकरी कैसे और कहा दी जाएगी। यह नहीं कि बाद में कहने लगें कि पकोड़े तलो।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

मोहनिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने संगठन को बूथ स्तर पर विस्तार देने की योजना पर काम कर रही है। ताकि लोगों तक अपनी बात कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंचाई जा सके। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस के विधायकों को भाजपा खरीद लेती है इससे अच्छा तो यह हो कि एक ही बार में समूची कांग्रेस की बोली लगा दी जाएग ताकि अच्छे दाम भी मिल जाएं और रोज रोज की झंझटबाजी से भी बचा जा सकें, भाजपा पूरी कांग्रेस को खरीद भी सकती है। उसके पास बहुत पैसा है। उनके साथ बागेश्वर के आप नेता बसंत कुमार भी पत्रकारों से मुखातिब हुए।

ADVERTISEMENTS