HomeUttarakhandUdham Singh Nagarपंतनगर न्यूज : जमशेद टाटा की जयंति पर टाटा मोटर्स के अधिकारियों...

पंतनगर न्यूज : जमशेद टाटा की जयंति पर टाटा मोटर्स के अधिकारियों कर्मचारियों ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित

ADVERTISEMENTS

पंतनगर। टाटा मोटर्स पंतनगर में आज टाटा के संस्थापक जमशेद टाटा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर टाटा मोटर्स पंतनगर के प्लांट हेड अनल विजय सिंह, यूनियन अध्यक्ष नवीन जोशी व मंत्री हेमराज ने जमशेद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : गौला नदी से सटे गावों के ग्रामीणों को हक हकूक का उप खनिज लेने की इजाजत मिली

टाटा मोटर्स के श्रमिक संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर ब्रिटिश शासन काल में भारत में उद्योगों को स्थापित करने वाले जमशेद टाटा के योगदान को याद किया गया। इस मौके पर जीजीआईसी पंतनगर की छात्राओं को पुरस्कार भी दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि देश में सबसे पहले टाटा ग्रुप प्रोविडेंट फंड,दुर्घटना बीमा व पेंशन आदि की शुरुआत की थी। इसके अलावा भी टाटा ग्रुप की ओर से समाज हित में कार्य किए जाते हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments