HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : कांग्रेस नेता अतुल जोशी दर्जनों समर्थकों सहित आप में शामिल,...

रानीखेत : कांग्रेस नेता अतुल जोशी दर्जनों समर्थकों सहित आप में शामिल, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने किया जोरदार स्वागत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के रानीखेत आगमन पर आप कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता व पूर्व प्रवक्ता कांग्रेस अतुल जोशी ने दर्जनों समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
रानीखेत शिव मंदिर सभागार में आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और विभिन्न मुद्दों पर व्यापक विचार—विमर्श किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार तथा संगठन मंत्री शेखर चन्द्र भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आप की सदस्यता ग्रहण करने पर कांग्रेसी नेता अतुल जोशी को आप की टोपी पहना पार्टी में शामिल किया। साथ ही तमाम अन्य लोगों को भी सदस्यता प्रदान की गई। अतुल जोशी ने आम आदमी पार्टी का अभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें आप पार्टी में कार्य करने मौका मिला जिसके लिए वे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का आभारी हैं। श्री जोशी ने कहा कि वह पूरे प्रदेश में ईमानदार व निष्ठावान लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे। इस मौके पर मीडिया से वार्ता करते हुए प्रभारी मोहनिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी 2022 के विधान सभा चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बैठक का संचालन राजेन्द्र तिवारी ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments