HomeCrimeब्रेकिंग न्यूज : 45 वर्षीय अधेड़ की हत्या के आरोप में मुर्गा...

ब्रेकिंग न्यूज : 45 वर्षीय अधेड़ की हत्या के आरोप में मुर्गा गिरफ्तार

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

जगतियाल (तेलंगाना)। यहां येल्लम्मा मंदिर में मुर्गों की लड़ाई देखने गए एक व्यक्ति पर मुर्गे ने हमला कर दिया। उसे घायल अवस्था में चिकित्सालय पहुंचया गया लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके। अब पुलिस ने आरोपी मुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो: हल्दूचौड़ में घर के बाहर ही तमंचे की नोक पर लुट गया व्यापारी

मामला 22 फरवरी का है और घटनास्थल है येल्लम्मा जिले का लोथुनुर गांव। यहां एक मंदिर के बाहर मुर्गों की लड़ाई का अवैध खेल चल रहा था। यह खेल प्रशासन ने अवैध की श्रेणी में रखा है। फिर भी चोरी छिपे कई गावों में यह खेल बदस्तूर जारी है। इस खेल में मुर्गे के पैरों में चाकू बांध दिया जाता है। पैरों में चाकू बंधे होने के कारण मुर्गा छटपटाता है। और दूसरे मुर्गे पर टूट पड़ता है। ऐसा ही यहां भी चल रहा था। इसी दौरान मुर्गे के पैरों में बंधी कोडी काठी (चाकू) 45 वर्षीय थानुगुला सतीश के जांघ के ऊपरी हिस्से में जा धंसा। इसके बाद सतीश को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां सतीश को मृत घोषित कर दिया गया।

हरिद्वार न्यूज : वीडियो/ गंगा तटों पर चल रहा माघ पूर्णिमा का पवित्र स्नान

इस मामले की जांच के बाद पुलिस उस मुर्गे को गोल्लापल्ली पुलिस थाने ले आई है, जहां उसे पुलिस कर्मचारियों की निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने मुर्गे के लिए दाना-पानी की भी व्यवस्था की है। 
अब यह देखने वाली बात होगी कि पुलिस मुर्गे को कोर्ट में कैसे पेश करेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments