HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : जरूरमंदों के काम आ रही मोदी सरकार की एडिप...

Almora News : जरूरमंदों के काम आ रही मोदी सरकार की एडिप योजना, दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायता उपकरण वितरित

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के तत्वाधान में भारत सरकार की एडिप योजना के तहुत हवालबाग में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित किये गये।
शिविर में दिव्यांगजनो को निःशुल्क व्हील चैयर, बैशाखी, नजर के चश्मे, कान की मशीन, छड़ियों आदि का वितरण किया गया। ब्लॉक कार्यालय में 123 लोगो ने पंजीकरण कराया, जिसमे जांच के बाद 65 लोगों को लाठी, 35 कान की मशीन, 65 चश्मे, 2 बैशाखी, 5 व्हील चीयर दी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ललित लटवाल ने कहा कि मोदी सरकार की यह योजना हर जरूरतमंद के लिए जीवन दायिनी योजना है। एडिप योजना के तहत लगभग 35 लाख से ज्यादा जरूरतमंदों को सहायक उपकरण बांटे जा चुके हैं और आगे को इसी प्रकार के कैंप संचालित किए जाएंगे। हवालबाग ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश भाकुनी ने ऐसे केम्पों को ग्राम स्तर में लगाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन जगदीश लखेड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के निदेशक विनीत बिष्ट, हृदेश मेहरा, प्रकाश बिष्ट, सुरेंद्र मेहता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments