ब्रेकिंग न्यूज : क्रिकेटर यूसुफ पठान ने सभी फार्मेट के क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले — सभी का धन्यवाद

0

नई दिल्ली। यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। यूसुफ पठान ने अपने करियर में 57 वनडे और 22 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। इसके अलावा यूसुफ ने 174 आईपीएल मैच खेले। साल 2007 के टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ यूसुफ पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया और साथ ही डेब्यू मैच में विश्व चैंपियन भी बना।


ADVERTISEMENTS

यह क्रिकेट इतिहास का पहला मौका रहा जब किसी खिलाड़ी ने वर्ल्डकप फाइनल में डेब्यू भी किया और चैंपियन का रूतबा भी हासिल किया था

यूसुफ पठान ने रिटायरमेंट करते हुए लिखा, ‘मैं अपने परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों, टीमों, कोचों और पूरे देश का तहे दिल से समर्थन का और प्यार के लिए दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।’
देखिए— खरी—खरी : अपनी ही सरकारों से बंशीधर भगत की नाफरमानी

यूसुफ ने साल 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में 37 गेंद पर शतक जमाया था। आईपीएल के इतिहास में यूसुफ सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है। क्रिस गेल ने 30 गेंद पर शतक जमाया है।

ADVERTISEMENTS