HomeUttarakhandDehradunब्रेकिंग न्यूज : रोडवेज की बसों के बाद अब बढ़ेगा सिटी बसों...

ब्रेकिंग न्यूज : रोडवेज की बसों के बाद अब बढ़ेगा सिटी बसों का किराया

देहरादून। रोडवेज की बसों के किराए में बढ़ोतरी के बाद अब सिटी बसों के किराये में वृद्धी की तैयारी हो चुकी है। इसके लिए आरटीओ ने सिटी बस यूनियन की ओर से आए हुए प्रस्ताव आरटीओ प्रशासन दिनेश चंद्र पठोई ने परिवहन मुख्यालय को भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

देखिए— खरी—खरी : अपनी ही सरकारों से बंशीधर भगत की नाफरमानी

मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद किराए की नई दरें तय होंगी।परिवहन निगम ने विभिन्न रूटों पर टोल प्लाजा और पिछले दिनों हुई डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद उत्तराखंड के अलावा यूपी, दिल्ली के कई रूटों पर किराया बढ़ा दिया है। किराए में कई जगहों पर 10 से 15 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके बाद अब सिटी बस संचालकों ने भी सरकार को आखें तरेरी हैं। उन्होंने चेतावनी के साथ एक प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा है।
सिटी बस संचालकों का कहना था कि यदि उनकी बसों का किराया नहीं बढ़ा तो हारकर वे अपनी बसें खड़ी कर देंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments