HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : 1 मार्च को होने वाली महापंचायत के लिए किसान महासभा...

हल्द्वानी : 1 मार्च को होने वाली महापंचायत के लिए किसान महासभा ने किया जनसंपर्क

हल्द्वानी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 1 मार्च को सुबह 11 बजे से गांधी पार्क रुद्रपुर में होने वाली किसान महापंचायत के लिए अखिल भारतीय किसान महासभा नैनीताल जिले की हल्द्वानी-लालकुआं क्षेत्र में प्रचार प्रसार व व्यापक जनसंपर्क कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

अखिल भारतीय किसान महासभा के नैनीताल जिला संयोजक बहादुर सिंह जंगी ने कहा कि किसानों और आम जनता की तबाही के दस्तावेज तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं सहित पूरे देश में करोड़ों किसान आंदोलनरत हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन के समर्थन में हो रही महापंचायत में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में रुद्रपुर में भी किसान महापंचायत रखी गई है। जिसे संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे।

बागेश्वर ब्रेकिंग : गोमती नदी में नहाने गया युवक डूबा, मौत

बहादुर सिंह जंगी ने बताया कि 24 फरवरी को गौलापार क्षेत्र के खेड़ा, कुंवरपुर, किशनपुर व दानी बंगर तक जनसंपर्क, पर्चा वितरण व नुक्कड़ सभाएं की गई। आज 25 फरवरी को बरेली रोड क्षेत्र में तल्ली हल्द्वानी से हल्दुचौड़ तक प्रचार प्रसार व जनसंपर्क किया गया और 1 मार्च को हजारों की संख्या में किसान एवं आम जनता से पहुंचने का आह्वान किया गया। प्रचार टीम में नैन सिंह कोरंगा, पुष्कर दुबड़िया, विकास कुमार, धीरज व ललित मटियाली आदि रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments