HomeUttarakhandNainitalपंतनगर : वरिष्ठ समाजसेवी शुक्ला पहुंचे अग्नि पीड़ित के पास- राशन, कपड़े...

पंतनगर : वरिष्ठ समाजसेवी शुक्ला पहुंचे अग्नि पीड़ित के पास- राशन, कपड़े व कंबलों की करी मदद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पंतनगर। भाजपा के किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के भतीजे वरिष्ठ समाजसेवी मनीष शुक्ला आज पंतनगर थाना क्षेत्र बैनी स्थित चारा बैंक पहुंचकर अग्नि पीड़ित ठेका कर्मी दल बहादुर से मिले और उन्हे सांत्वना प्रदान करते हुए राशन, कपड़े, कंबल देकर मदद दी। उन्होंने शासन प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का भी भरोसा पीड़ित को दिलाया।

बतातें चलें कि पन्तनगर थाना क्षेत्र के बैनी स्थित चारा बैंक निवासी दल बहादुर की झोपड़ी में बीते शानिवार की रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग जाने से झोपड़ी में रखा समस्त समान जलकर राख हो गया वहीं लोगों द्वारा आग पर बड़ी मुश्किल काबू पाया गया। इस अग्निकांड में राशन व कपड़े सहित अन्य सामान जल गया। वहीं बीती रोज क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने अग्निकांड पीड़ित दल बहादुर से मिलकर उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है।

इधर आज विधायक राजेश शुक्ला के भतीजे वरिष्ठ समाजसेवी मनीष शुक्ला ने अपनी और से खाद्य सामग्री, कपड़े, कंबल को पिडित परिवार को मुहैया काराया।

इस मौके पर सुनील शुक्ला, आशीष ठंडा, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु चौबे, खड़क बहादुर, निसार, पूर्व युवा मोर्चा भाजपा पंतनगर मंडल अध्यक्ष सर्वेश राय, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पिंकी डिमरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा भाजपा उदय सिंह व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शशीकांत मिश्रा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments