HomeUttarakhandAlmoraकोरोना ब्रेकिंग : धीरे-धीरे ही लेकिन प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना, आज...

कोरोना ब्रेकिंग : धीरे-धीरे ही लेकिन प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना, आज मिले 32 नए केस, श्रीनगर में एक युवक समेत दो ने तोड़ा दम

देहरादून। देश के कई राज्यों की तरह कोरोना धीरे-धीरे ही सही लेकिन उत्तराखंड में भी गति पकड़ता दिखाई दे रहा है। कल प्रदेश में 30 नए मामले सामने आए थे जबकि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में नए मामलों की संख्या 32 हो गई। इसी दौरान मैक्स चिकित्सालय देहरादून और एचएनबी बेस चिकित्सालय श्रीनगर में एक-एक कोरोना संक्रमित ने दम भी तोड़ा। श्रीनगर में मरने वाला युवक 34 साल का था। पिछले 24 घंटों में देहरादून में 14, हरिद्वार में सात, यूएस नगर में 4, पौड़ी में तीन, टिहरी में दो, चंपावत और नैनीताल में एक-एक नए कोरोना संक्रमित मिले। जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर,चमोली, ​पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में आज एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

ADVERTISEMENTS

घर के बाहर ट्रैक्टर ट्राली में सोए बुजुर्ग की कनपटी से सटाकर मारी गोली, मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments