नालागढ़। नालागढ़ के कसम्बोवाल गांव में लिंक रोड के किनारे एक युवक को बोरे में बंद शव बरामद हुआ है।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ चिकित्सालय में भेजा गया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने कहा है कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस का पहला प्रयास है कि शव की शिनाख्त करवाई जाए।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




