HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : महिला कांग्रेस बोली महंगाई से जनता त्रस्त, कब तक...

लालकुआं न्यूज : महिला कांग्रेस बोली महंगाई से जनता त्रस्त, कब तक झूठ बोलेंगे मोदी जी

लालकुआं। देशभर में बढ़ती महंगाई और 3 नए कृषि कानूनों के विरोध में उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर प्रदेश भर में पदयात्रा संचालित की गई। राज्य के सभी ब्लाक और जिला मुख्यालय में आज समस्त कांग्रेसजनों ने बढ़ती महंगाई और 3 नए कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सरिता आर्य ने आज यहां कांग्रेसी नेता पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा के निवास पर पहुंचकर एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि भाजपा सरकार के शासन में रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। जिससे जनता बेहद परेशान है।
उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत आसमान छू रही हैं, जिससे गृहणियों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में अगले हफ्ते बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इसी के साथ रोजाना बढ़ रहे पेट्रोल व डीजल के दामों पर चिंता व्यक्त करते हुए आर्य ने कहा कि रोजगार देने तथा जरूरी वस्तुओं की कीमतों में कमी के नाम पर लोगों को गुमराह कर सत्ता में आयी भाजपा सरकार के राज में रसोई गैस तथा पेट्रोल व डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों को रोजगार देने के बजाय भाजपा सरकार लोगों से उनके रोजगार छीनने में जुटी हुई है। जिससे जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है और भाजपा को सत्ता से बाहर करना चाहती है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा सरिता आर्य ने 3 नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को अन्नदाताओं की मांगें तुरंत मान लेना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments