HomeAccidentहिमाचल ब्रेकिंग : मंडी के कलहणी में हादसा, 3 श्रद्धालुओं की मौत,...

हिमाचल ब्रेकिंग : मंडी के कलहणी में हादसा, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल

मंडी ( हिमाचल प्रदेश)। मंडी जिले के पंडोह-भेखली-कलहनी मार्ग पर रात को भयानक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम देवलुओं से भरी जीप खनोलसा दोफाड़ स्थान पर पहाडी से गिरे मलबे की चपेट में आने से खाई में जा गिरी। हादसे में फिलहाल तीन लोगों की मौके पर ही मौत की खबर है। जबकि तीन श्रद्धालू गंभीर बताए जा रहे हैं और 10 को खाई से निकाल लिया गया। दो लोग लापता भी बताए जा रहे थे। जीप में 18 से 20 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क की चौड़ीकरण का कां चल रहा है। हादसे के बाद देर रात प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे रहे
सीएमओ मंडी डा. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी तक 3 लोगों की मौत हुई है।
कुछ घायलों का कल्हणी तो कुछ का मंडी में इलाज चल रहा है। सीएम जयराम ठाकुर आज घायलों का हाल जानने मंडी आएंगे सीएम जयराम ठाकुर
सुबह बालीचैकी जाने से पहले जोनल हास्पिटल मंडी का दौरा करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments