HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति ग्राम सर्वेक्षण कार्य बंद होने से...

हल्द्वानी न्यूज : दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति ग्राम सर्वेक्षण कार्य बंद होने से गुस्साए लोगों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

हल्द्वानी। जवाहर ज्योति ग्राम और सर्वेक्षण एवं अभिलेख को बन्द किये जाने के विरोध में कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ह्रदेश कुमार आर्या के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुये सीएम के पुतले को आगे के हवाले कर दिया।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

ह्रदेश कुमार आर्या ने कहा कि जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा गांव को मार्च 2014 के आदेश से आरक्षित से हटाकर नगर निगम में शामिल किया गया था। जवाहर ज्योति दमुवाढूगा के सम्बंध में बन्दोबस्ती की कार्यवाही को निरस्त कर दिया गया, जिसे स्थानीय लोग किसी भी कीमत में सहन नहीं करेंगे। बंदोबस्ती की कार्यवाही को रोके जाने स्थानीय लोगों को भूमि विनियमितीकरण का अधिकार नहीं मिल पायेगा।

कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा कि भाजपा सरकार आये दिन जन विरोधी निर्णय ले रही है। जिसे किसी भी कीमत नहीं सहन नही किया जायेगा।
पुतला दहन में पार्षद विद्या देवी, पार्षद चम्पा देवी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरीश आर्या, महिला काग्रेस प्रदेश महामंत्री सीमा भटनागर, लक्ष्मी कान्त लच्छू, योगेश कबड़वाल, पंकज अधिकारी, रवि आर्या, भरत चौहान, रोहित मौर्या व हैप्पी माहेश्वरी समेत दर्जनों लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments