HomeUttarakhandAlmoraसुयालबाड़ी में ओलावृष्टि, गरमपानी—खैरना में हल्की तो अल्मोड़ा—रानीखेत में गर्जन—तर्जन के साथ...

सुयालबाड़ी में ओलावृष्टि, गरमपानी—खैरना में हल्की तो अल्मोड़ा—रानीखेत में गर्जन—तर्जन के साथ हुई बारिश, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

सीएइर्न रिपोर्टर

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बृह​स्पतिवार को इंद्र देवता कृपालु हुए और अल्मोड़ा में जबरदस्त गर्जन—तर्जन के साथ जोरदार बारिश हुई। इस बीच बार—बार आकाशीय बिजली गिरने के कारण कुछ देर के लिए विद्युत विभाग ने पावर कट भी लिया गया। वहीं रानीखेत में हल्की बारिश के बाद ठंड में इजाफा हो गया। सुयालबाड़ी में बारिश के साथ जोरदार ओलावृष्टि भी हुई। जिस कारण अल्मोड़ा—हल्द्वानी मार्ग पर यातायात कुछ देर तक प्रभावित रहा। आकाशीय ओले गिरने से सड़कों पर एक सफेद चादर से बिछ गई। शाम साढ़े चार बजे से मौसम के बदलते तेवर के चलते तेज हवाओं के साथ खीनापानी, सुयालबाड़ी, नैनीपुल गंगरकोट में ओले गिरने से खेत और सड़क पर ओलों सफेद चादर बिछने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई। वहीं गरमपानी, खैरना और आस—पास के क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरु हुई। मौसम के मिजाज बदलने के साथ ही लोगों ने टोपी—मफलर आदि गर्म कपड़े पहन लिए और कई स्थानों पर लोग अलाव तापते देखे गये। फिलहाल रूक—रूक कर बारिश का क्रम जारी है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments