बागेश्वर। कपकोट के बाछम गांव के भगदान तोक में एक 16 वर्षीय लड़की की पेड़ से गिरकर खाईं में लुढक जाने से मौत हो गई। लड़की पेड पर पड़ा झूला उतार रही थी। भगदानू निवासी हीरा सिंह की 16 वर्षीय बेटी उषा निकटवर्ती धकुला के जंगल के पेड में पड़ा झूला उतारते वक्त पेड से नीचे गिरी। और फ़िर चट्टान में फिसल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। उसका परिजनों ने अन्तिम संस्कार कर दिया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




