HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : जागेश्वर में आप कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च, चमोली...

Almora News : जागेश्वर में आप कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च, चमोली हादसे में मारे गये लोगों को ब्रह्मकुण्ड के तट पर दी श्रद्धांजलि

सीएनई सहयोगी जागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd Ad

चमोली जनपद के रैणी में आई आपदा में मृत लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए आम आदमी पार्टी जागेश्वर द्वारा कैंडल मार्च निकाल शांति पाठ किया गया। आप कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर गणेश चौक से ब्रह्मकुण्ड तक मार्च किया। इसके बाद ब्रह्मकुण्ड के तट पर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता किरन बिनवाल, दिनेश भट्ट, मिंटु बिनवाल, दिवान सिंह, गोधन सिंह, विधानसभा संगठन मंत्री प्रकाश भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट, महेंद्र सिंह चम्याल, हिमांशु भट्ट, हरीश भट्ट, मोहन राम, नवीन राम, पूरन राम, आचार्य महेश भट्ट, हरीश राम, खीमानंद भट्ट, संतोष कुमार, किशन लाल, नरेश आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments