HomeHimachalनालागढ़ ब्रेकिंग : किरपालपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और मारुति के...

नालागढ़ ब्रेकिंग : किरपालपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और मारुति के बीच टक्कर, हादसे में कार में सवार की मौत, दो गंभीर

नालागढ। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, ताजा मामला नालागढ़ के किरपालपुर गांव का है जहां एक ट्रक और मारुति कार में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में मारुति कार में सवार एक व्यक्ति की तो मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल नालागढ़ लाया गया जहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। एक व्यक्ति की चंडीगढ़ के कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि एक की हालत कुछ ठीक है, जिसे नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आपको बता दें कि कार में 3 लोग सवार थे एक की मौत हो गई 2 लोगों का इलाज अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में करवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव का नालागढ़ के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments