HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : मोटाहल्दू के हाथी प्रभावित इलाके में पहुंचे हेमंत...

लालकुआं न्यूज : मोटाहल्दू के हाथी प्रभावित इलाके में पहुंचे हेमंत द्विवेदी

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी ने विधानसभा क्षेत्र के मोटाहल्दू में हाथी प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने हाथियों से फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने ने काश्तकारों को आश्वासन दिया कि वे जल्द मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। बताते चलें कि बीते लम्बे समय से हल्दूचौड़, मोटाहल्दू, बेरीपड़ाव सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों का आतंक बरकरार है वहीं हाथियों ने इन क्षेत्रो के ग्रामीणों की कई बीधा खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया है।इसी को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी मोटाहल्दू क्षेत्र के किशनपुर बकुलिया हाथी प्रभावित गांव पहुंचे जहां उन्होंने गांव के ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दूरभाष पर उपजिलाधिकारी विवेक राय वार्ताकार मामले से अवगत कराया जिस पर उपजिलाधिकारी के निर्देश गांव पहुंचे पटवारी ने खेतों निरीक्षण किया। इस दौरान हेमंत द्विवेदी ने पटवारी को जल्द से जल्द नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए वही ग्रामीणों ने भी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी से नुकसान की भरपाई की मांग की। जिसपर द्विवेदी ने ग्रामीणों से कहा प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलेंगे उन्होंने कहा कि वे प्रयास करेंगे कि सभी किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिले।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments